बैतूल। कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने विगत दिनों जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पाये जाने तथा असंतोषजनक कार्य करने के लिए ग्राम पंचायत बंजारीढाल के सचिव श्री जितेन्द्रनाथ मंडल एवं श्री सुरेश सलाम ग्राम रोजगार सहायक तथा ग्राम पंचायत गोहर्ल्डबुजुर्ग के सचिव श्री भूरासिंग कवड़े को कलेक्टर ने कारण बताओ जारी किए जाने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी के तत्कालीन सरपंच श्री कमलेश परते व तत्कालीन सचिव श्री खेमराज यादव वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत सूखाढाना को आंगनबाड़ी भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता के लिए, ग्राम पंचायत चोपना के सरपंच श्री अशोक नावरे को निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता के लिए तथा तत्कालीन सचिव श्री विनोद कुमार चौरसिया वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत झोली को सीसी रोड़ निर्माण कार्य मिथुन के घर से मोक्षधाम तक में वित्तीय अनियमितता के लिए, ग्राम पंचायत शक्तिगढ़ की सरपंच श्रीमती कमला मर्सकोले को निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता के लिए तथा तत्कालीन प्रभारी सचिव श्री कैलाश सराठे वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत छतरपुर को सीसी रोड़ निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता के लिए, ग्राम पंचायत चिखलीमाल की सरपंच श्रीमती सरिता धुर्वे तथा तत्कालीन सचिव श्री धन्नालाल इवने को स्टापडेम निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता के लिए, सरपंच ग्राम पंचायतों को धारा 40 के तहत पद से पृथक करने एवं सरपंच एवं सचिव को धारा 89 के तहत वसूली हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 03 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण चाहा है।
वीबी-जी रामजी योजना की समीक्षा करने पर वीबी-जी रामजी योजना अंतर्गत नवीन कार्य का वर्क कोड ओपन नही किया जाना। इसी तरह ग्राम पंचायत में प्रगतिरत कार्य होने के पश्चात भी 1 जुलाई 2026 से आज दिनांक तक अल्प मानव दिवस सृजित नही किया जाना पाया गया। इस कारण 1 जुलाई 2006 से आज दिनांक तक शून्य मानव दिवस/अल्प प्रगति होने के कारण सहायक यंत्री श्रीमती योगिता पाटिल, अति. कार्यक्रम अधिकारी श्री भगतसिंग राजपूत, संबंधित सेक्टसर के उपयंत्री श्री महेश कीर, श्री अनिल मूवेल, सुश्री खुशबु ब्रम्हे, पूजा गडकरी एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री जैतलाल यादव, ग्रा.पं. चि.आमढाना, श्री अरविंद मंडल, ग्रा.पं. झोली, श्री राजेश उईके, ग्रा.पं. खैरवानी, श्री धनराज हाथिया, ग्रा.पं. मेहकार, श्री प्रवीण यादव, ग्रा.पं. पांढरा, श्री लक्ष्मउण कवडे, ग्रा.पं. रामपुर, श्री सोनू उईके, ग्रा.पं. विक्रमपूर, श्री जोगानंद मालाकार, सचिव ग्रा.पं. आमाढोह को 3-3 दिवस का वेतन अवैतनिक करते हुये कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 03 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण चाहा गया। साथ ही श्री दीपेश सोनकर, उपयंत्री जनपद पंचायत को घोड़ाडोगरी का सेवा समाप्ति हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *