बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने मंगलवार को ग्राम बरसाली पहुंचकर पटवारी श्री कमलेश धुर्वे के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्वर्गीय श्री धुर्वे के पार्थिव देह पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने स्वर्गीय श्री धुर्वे के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन परिवार के साथ है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। कलेक्टर ने एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह को पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर सड़क दुर्घटना से संबंधित तथ्यों की विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार बैतूल, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पटवारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।