• दो दिवसीय छठ पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम झाकी सहित रंगारंग आतिशबाजी का होगा आयोजन
  • भोजपुरी एकता मंच के सदस्यों ने बैठक कर रुपरेखा बनायी

सारनी। तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा पूरे विश्व में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्यौहार है। जिसमें भोजपुरी समाज द्वारा उगते और डूबते सूरज की पूजा की जाती है‌‌। तीन दिवसीय निर्जल उपवास के साथ सूरज को अरग देकर इस त्यौहार का समापन किया जाता है। मान्यता यह भी है कि महिलाएं अपने पुत्र के लिए यह छठ के पावन पर्व का निर्जल उपवास रखती है। और इस आस्था और विश्वास के महापर्व को सारनी सतपुडा छठ घाट डैम पर भोजपुरी एकता मंच द्वारा बड़ी धूमधाम से विगत कई सालों से मनाया जाता है। जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगारंग कार्यक्रम, झाकी,देशी आतिशबाजी और भोजपुरी गीतों का समागम देखने को मिलता है। सबसे ज्यादा मनमोहक कार्यक्रम तो सुबह और शाम दोनों समय पर आयोजित होता है‌। जिसमें दो तीन घंटे तक चलने वाली देशी आतिशबाजी आसमान में देखने को मिलती है। जो मन को मोहित करने वाली होती है। इसकी साथ छठ घाट डैम पर भोजपुरी गीतों के समागम में सबसे अनोखी कलाकारों की झांकियां जिसमें अलग-अलग भगवानों का दृश्य देख कर मन मोहित हो जाता है। इन सारी कार्यक्रम की तैयारी में भोजपुरी एकता मंच लगभग पिछले दो तीन सप्ताह से मेहनत कर रही है। ताकि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम सफल आयोजन हो सके। शायद इसलिये जिला प्रशासन तथा नपा प्रशासन भी काफी गंभीर है। क्योंकि सभी को पता कि यह एक ऐसा त्यौहार है। जिसमें हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है। कि किसी भी तरह से कोई चूक ना हो इसलिए प्रशासन भी हर तरह से सक्रिय है। शायद इसी कारण हर रोज कभी नगर पालिका प्रशासन के अधिकारी तो कभी पुलिस प्रशासन के अधिकारी खुद सतपुडा छठ घाट डैम पर चल रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देकर व्यवस्थाओं मैं सुधार करवा रहे है। वहीं बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन विजवे, थाना प्रभारी जयपाल इनवाती,नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक कमलकिशोर भावसार, कमलेश पटेल,मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के कृष्णकांत पटेल भोजपुरी एकता मंच की जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह,अरूण सिंह, भरत सिह, कमलेश सिह, विक्की सिह,लक्ष्मण साहू,जीपी सिह,प्रमोद सिहं, सुरजदेव सिह, राजेश सिन्हा, अरविन्द सिह,सुधा चन्द्रां,सुनील सिहं, मुकेश यादव, शिबू सिह,धमेन्द्र राय,गोलू राजपूत के साथ निरीक्षण किया। इसके बाद नपा अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन विजवे की उपस्थिति में अपर रेस्ट हाउस मैं भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। चर्चा के दौरान भोजपुरी समाज के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगारंग कार्यक्रमों आतिशबाजियों के साथ साथ अलग अलग भगवान की झांकियां देखने को मिलेगी। भोजपुरी समाज के सदस्य इस कार्यक्रम को अपनी मेहनत से दिन रात एक करके सफल बनाते हैं। जिसमें भोजपुरी समाज के सदस्य,पुलिस प्रशासन,नपा प्रशासन,पत्रकार साथियों का विशेष सहयोग होता है। यही कारण है कि सारणी में छठ पर्व धूमधाम से हर साल मनाया जाता है। यही नहीं छठ घाट के अलावा शिव मंदिर पाथाखेडा मैं भी नपा प्रशासन और भोजपुरी एकता मंच के सहयोग से छठ पर्व मनाया जाता है। जबकि इसके साथ ही भोजपुरी एकता मंच भी हर एक स्तर पर इस कार्यक्रम की भव्यता का पूरा ध्यान रख रहा है। इसलिए सतपुड़ा छठ घाट डैम पर भोजपुरी एकता मंच के आग्रह पर नगर पालिका प्रशासन ने झाड़ियो की सफाई और सतपुड़ा छठ घाट डैम के किनारे के हिस्से पर लगभग पानी के दो तीन फीट अंदर तक टेंट के पाइप लगाकर जालियां रोकी जायेगी। ताकि चाइनीस झालर किसी भी तरीके से दो दिवसीय आस्था और विश्वास के महापर्वव छठ त्योहार मनाने वाले व्रत धारी जो पानी में सूर्यदेव की उपासना केेे लिए खड़े हो उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष ने सतपुड़ा डेम छठ घाट पर सीढ़ीओ का निर्माण पेवीगं ब्लाक गार्डन बेन्च व लाइटिंग की व्यवस्था को लेकर एक करोड़ का टेड़र का कार्य शुरू होने पर नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पूरी परिषद को बधाई दी । नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा मेरा सौभाग्य है कि मैं नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में इस बार छठ पूजा के महापर्व में सहभागी बन रहा हूं हालांकि पिछले कई वर्षों से मैं छठ पूजा के कार्यक्रम में शामिल होता आया हूं लेकिन इस बार नगर पालिका प्रशासन से जो भी बन पड़ेगा वह मेरे व परिषद द्वारा करवाया जाएगा। जिसको लेकर मैंने दिशा निर्देश भी नगर कर्मचारियों को जारी कर दिए हैं। और प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन विजवे ने कहा आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा सारणी क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है। और जिसको लेकर नगर पालिका प्रशासन भी काफी सक्रिय है। सारणी थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने कहा की छठ पूजा में श्रद्धालुओं की हर संभव मदद पुलिस प्रशासन करेगा। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। जबकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये थाना प्रभारी र ने कहा जो वाहन व्रतधारियों को लेकर आती है। उनको आधे किलोमीटर दूर ही रोक कर वाहनों को पार्किंग करवाया जाता था। लेकिन इस बार व्यवस्थाओं में थोड़ा परिवर्तन किया गया है छठ घाट स्थल के बगल में मौजूद स्थान पर चिन्हित कर वाहनों को पार्किंग करवाया जाएगा ताकि व्रत धारियों को परेशानी ना हो। और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 15 नवंबर को दोपहर तीन बजे शुभारंभ तथा समापन शाम सात बजे होगा। जबकि व्दितीय दिवस 16 नंवबर को सुबह प्रातः तीन बजे शुरु हो आठ बजे तक आयोजित किया जायेगा। और इसी दिन इस दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन भी किया जायेेेगा। वही बैठक में भोजपुरी समाज के वरिष्ठ अरुण सिंह विक्की सिह लक्ष्ण साहू जीपी सिह प्रमोद सिह द्वारा छठ घाट पर शौचालय व चेचींग रूम की माँग नगर पालिका से की एव आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रमोद सिह, अरविन्द सिह,लक्ष्मण शाहू, रामनाथ दुबे, मुकेश यादव, संजय गुप्ता,शिबू सिह, धमेन्द्र राय, रौनक सिह, हलचल गुप्ता,गोलू राजपूत, दीलिप झोड, अजय बग्गा,संजीत चौधरी, दीपक पासवान अन्य भोजपुरी समाज के सदस्य एव सहयोगी उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *