विश्व तपेदिक(टीबी) दिवस का आयोजन

Estimated read time 0 min read
  • जनमानस को जागरूक कर सहभागिता का किया गया निर्धारण

चिचोली। सीएमएचओ डॉ सुरेश बौद्ध बीएमओ चिचोली डॉ राजेश अतुलकर के निर्देशन में एमटीएस पंकज डोंगरे द्वारा ग्राम घिसी बागला में स्वास्थ्य दल के एमपीएस ए.आर.पोटफोड़े, एएनएम कौशल पाटिल,एएनएम आकांक्षा वामनकर की सहायता से आमजन को टीबी रोग के लक्षण ,जांच,निवारण,और बचाव की जानकारी देते हुए टीबी दिवस की जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया कार्यशाला समाप्ति पर रैली के माध्यम से ग्राम में जनजागरूकता प्रसारित की गई।
श्री डोंगरे ने बताया प्रतिवर्ष 24 मार्च को टीबी रोग पर जागरूकता के लिए टीबी दिवस मनाया जाता है इस वर्ष दिनांक 24 मार्च से 13 अप्रैल तक टीबी महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमे टीबी रोग अंतर्गत मैदानी स्तर पर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जावेंगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours