कलाकार की मदद के लिए फिर आगे आया कलाकार एकता सेवा संगठन पाथाखेड़ा-शोभापुर-सारनी

Estimated read time 1 min read
  • कलाकार राजकुमार चावडे की हालत स्थिर नागपुर में चल रहा है उपचार

सारनी। कलाकार एकता सेवा संगठन सारणी फिर कलाकारों के मदद के लिए आगे आया चिचोली निवासी राजकुमार चावडे जिनका कार्यक्रम से लौटते समय एक्सीडेंट हो जाने के कारण उन्हें नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है फिलहाल हालत स्थिर बनी हुई है परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण कलाकार एकता सेवा संगठन सारणी के सभी सदस्यों ने थोड़ी-थोड़ी राशि जमा कर परिवार के सदस्य को राशि प्रदान की एवं भगवान से जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की। सदैव कलाकार एकता सेवा संगठन हर कलाकार के सुख-दुख का सहभागी हमेशा रहेगा इस मौके पर संगठन के कश्मीरा सिंह , प्रकाश कसरादे, मदन चौधरी, खेमराज झारखंडे, दिलीप बारस्कर, भूपेंद्र बड़ोनिया, रज्जु बेले,बिट्टू नागले,एवं सभी संगठन के सदस्यों की मौजूदगी में संगठन के सदस्य गौतम गुलबासे के माध्यम से परिवार को राशि भेंट की गई।

More From Author

+ There are no comments

Add yours