भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने मंगलवार को दतिया में आयोजित बैठक को किया संबोधित

Estimated read time 1 min read
  • प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा
  • प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने भाजपा को विजयी बनाएं- डॉ. महेंद्र सिंह
  • बूथ को जिम्मेदारी मानकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करे कार्यकर्ता
  • हर कार्यकर्ता अपना बूथ भारी मतों से जीतने का लक्ष्य लेकर चुनाव कार्य में जुटे – श्री अजय जामवाल

दतिया/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने मंगलवार को दतिया के होटल रतन रॉयल में दतिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक को संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि दतिया का यह उपचुनाव राजा और रंक के बीच का चुनाव है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत और समर्पण के साथ मैदान में उतरना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने कार्यकर्ता जुट जाएं। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को अपनी जिम्मेदारी मानकर पूरी निष्ठा और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करे तथा हर बूथ पर अधिक से अधिक मतों की बढ़त का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरें। इस दौरान मंच पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, संभाग प्रभारी श्री अभय यादव एवं अध्यक्ष श्री रघुवीर कुशवाहा उपस्थित रहे।
दतिया उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की-डॉ. महेंद्र सिंह
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की है। दतिया का यह उपचुनाव राजा और रंक के बीच का चुनाव है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत और समर्पण के साथ मैदान में उतरना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनधन योजना के माध्यम से 58 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खुलवाए, जिनमें आज डीबीटी के जरिए सीधे योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। आयुष्मान भारत सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों गरीब परिवारों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का सम्मान विश्व भर में बढ़ा है, देश राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास के हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है तथा विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2029 तक तीसरी और वर्ष 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी की विजय को ऐतिहासिक बनाने के लिए घर-घर जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकारों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।
प्रत्येक बूथ पर मतदान बढ़ाने का लक्ष्य लेकर जुटें कार्यकर्ता-श्री अजय जामवाल
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के समर्पण की वजह से भाजपा ऐतिहासिक मतों से विजयी होगी। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को अपनी जिम्मेदारी मानकर पूरी निष्ठा और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें तथा हर बूथ पर अधिक से अधिक मतों की बढ़त का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है, बूथ की मजबूती ही चुनावी विजय का आधार है। प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को प्रचंड मतों से विजयी बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए। संगठन की एकजुटता, बूथ स्तर की प्रभावी कार्ययोजना और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से भाजपा दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करेगी। बैठक में जिला पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours