- सफाई मित्रों को नियमित रूप से किट का उपयोग करने की सलाह, कोलकाता से किया वेबकास्ट प्रसारण
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में मंगलवार 14 जुलाई को नमस्ते दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता मित्रों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया। इस दौरान कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से प्रसारण किया गया। सफाई मित्रों को कार्य के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सुरक्षा किट वितरण की जा रही है। नगर पालिका परिषद सारनी में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षद प्रवीण सोनी, नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार, सुखदेव वामनकर, सुनील भलावी समेत अन्य की उपस्थिति में स्वच्छता मित्रों को सुरक्षा किट वितरण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि स्वच्छता का कार्य अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इसमें स्वच्छता मित्रों की अहम भूमिका होती है। स्वच्छता मित्रों के योगदान के कारण नगर पालिका सारनी को स्वच्छता में कई अवार्ड मिले हैं। इसलिए स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी नगर पालिका का कार्य है। इसलिए नमस्ते दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर स्वच्छता मित्रों को सुरक्षा किट का वितरण किया जा रहा है। सारनी नगर पालिका परिषद में सभी स्वच्छता मित्रों को किट प्रदान की जा रही है। सफाई मित्र इसका दैनिक कार्यों में उपयोग करें। खुद भी स्वास्थ्य रहें और नगर को भी स्वच्छ रखें। इस अवसर पर नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मित्रों को सभी आवश्यक सुविधा प्रदान करना नगर पालिका का कार्य है। आभार प्रदर्शन सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार ने किया। इस अवसर पर राजेश बगाहे, राजेश वागद्रे, अक्षय जोशी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours