सारनी। सड़को पर आवारा पशुओं को लेकर बजरंग दल में काफी आक्रोश का माहौल है जिसके लिये बजरंग दल द्वारा सभी आवारा पशुओं को कांजी हाउस में रखने हेतु ज्ञापन सौपा गया। जानकारी देते हुए बजरंगदल के जिला सुरक्षा प्रमुख लष्मीकांत पांडे एवं शोभापुर संयोजक वतन मिश्रा द्वारा पाथाखेड़ा के चौकी प्रभारी नितिन पाल को ज्ञापन सौपा गया। जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष को इस बात अवगत कराने की मांग कि गई कि शोभापुर के नगर में गायो एवं भैसों का जमावड़ा बना रहता है। ठीक ऐसे ही हाल बगडोना मुख्य मार्ग के है, जहाँ पर दिन रात आवारा पशुओं का जमावड़ा बना होता है। मगर नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है। जिससे आये दिनों बहुत से पशुओं के वाहनों सामने आने के कारण ज्यादा गति होने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वही ऐसी दुर्घटनाओं में पशुओं सहित आम नागरिक शिकार हो रहे हैं। जिसके लिये नगर पालिका प्रशासन जिम्मेदार है। नगर पालिका को नागरिकों के साथ होने वाली घटनाओं से सबक लेते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे आवारा पशुओं को नपा के कांजी में ले जाना चाहिए तथा पशुओं के मालिकों पर जुर्माना करना चाहिए ताकि उन्हें एक सीख मिले दोबारा वो पशुओं को सड़कों पर ना छोड़े। वही ज्ञापन सौपते वक्त बजरंगदल के संतोष शर्मा, मधु जगदेव, संदीप सूर्यवंशी, राहुल मालवीय, तरुण धुर्वे, गौरव परसाई, दीपक अन्य बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आवारा पशुओं से टक्कर के कारण हो रही घटनाएं, आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में रखने हेतु सौपा ज्ञापन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours