कौंसिल द्वारा मास्क वितरण कर राहगीरों को किया जागरूक

Estimated read time 0 min read

सारनी। ऑल इंडिया एससी, एसटी, ओबीसी कौंसिल पाथाखेड़ा क्षेत्र के द्वारा बगडोना पेट्रोल पंप पर राहगीरों, पंप कर्मियों, महिलाओं एवं बच्चों को मास्क का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए ऑल इंडिया एससी, एसटी, ओबीसी कौंसिल के संतोष कैथवास ने बताया कि इस दौरान राहगीरों को समझाया की मास्क क्यों आवश्यक है। कोरोना से बचने के लिए मास्क अनिवार्य है जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकले एवं मास्क अवश्य लगाएं। कौंसिल द्वारा राहगीरों को हिदायत देकर इस महामारी से बचने के उपाय भी बताएं गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव अनिल कुमार भुमरकर, कार्यकारी अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद महोबे, रामराव आठनेरे, संतोष कैथवास, प्रभुनाथ यादव, बालकिशन यादव, केशवदास कापसे, कन्हैया भुमरकर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours