चिचोली। भाजपा सदस्यता अभियान अंतर्गत नगर मंडल चिचोली के नगर के वार्ड क्र 1, 2 एवं 14 में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी जी के नेतृत्व में घर घर सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष नितेश आंवलेकर, महामंत्री अमन सिंह कुशवाह, नपा अध्यक्ष वर्षा मालवीय, उपाध्यक्ष वर्षा आंवलेकर, सोसायटी अध्यक्ष मुकेश मालवीय, संजय आंवलेकर, रितेश मालवीय, वार्ड पार्षद ज्योति जीवन पानकर, पार्षद मोहिनी जैन, अमित देशपांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी गुप्ता, युवा मोर्चा जिला मंत्री अमन आंवलेकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अंकित वर्मा, मुकेश मालवीय खोकरा, शुभम सवाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने वार्ड में प्रत्येक घरों में जाकर सभी परिवारों के डिजिटल भाजपा सदस्यता कार्ड बनाएं।
ज्ञात हो के 2 दिवस पूर्व भी प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी चिचोली नगर एवं ग्रामीण मंडल के प्रवास पर थे और उन्होंने नगर के बाजार चौक देवड़ी में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक कर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।
सदस्यता अभियान को लेकर चिचोली नगर मे प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतुत्व मे घर घर सदस्यत अभियान चलाया गया
+ There are no comments
Add yours