सदस्यता अभियान मे चिचोली नगर मण्डल की अग्रणी भूमिकाआ – रंजीत सिह

Estimated read time 0 min read
  • मण्डल प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष मलाजपूर रोझड़ा कटकुही पंचायत का सघन दौरा

चिचोली। भाजपा सदस्यता अभियान अंतर्गत नगर मंडल चिचोली में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व भाजपा नगर मंडल चिचोली के संगठन प्रभारी रंजीत सिंह एक दिवसीय चिचोली नगर मंडल के प्रवास पर रहे। प्रवास के दौरान भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, मंडल अध्यक्ष नितेश आंवलेकर, चिचोली सोसायटी अध्यक्ष व अभियान प्रभारी मुकेश मालवीय के साथ शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कांतिलाल यादव के छेत्र कटकूही एवं मलाजपुर पंचायत में घर घर सदस्यता अभियान स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ किया। इसके बाद मंडल प्रभारी के साथ सभी नेता रोझड़ा और निवारी पंचायत पहुंचे जहां वरिष्ठ भाजपा नेता हुकुम पटेल, संतोष पटेल, महिला मोर्चा चिचोली अध्यक्ष रानी गुप्ता ,गौरा राठौर, उपसरपंच बबलू बिहार ,विनोद राठौर सहित अन्य स्थानीय सदस्यों की उपस्थिति में घर घर सदस्यता अभियान चलाया गया।
नगर परिषद चिचोली के वार्ड क्र 12 में सदस्यता करने के बाद ग्राम अटारी में मंडल प्रभारी रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष नितेश आंवलेकर, अभियान प्रभारी मुकेश मालवीय एवं महामंत्री अमन सिंह कुशवाह के साथ घर घर सदस्यता अभियान किया।
ज्ञात हो के जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला के निर्देश पर जिले के प्रत्येक वार्ड एवं पंचायतों में एक एक प्रवासी कार्यकर्ता को जाकर सदस्यता करवाना था इसी संदर्भ में नगर मंडल चिचोली में भी सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रवासी कार्यकर्ता सभी पंचायतों में प्रवास पर गए और आमजनों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

More From Author

+ There are no comments

Add yours