सारनी। क्षेत्र में रविवार की दोपहर दो बजे से झमाझम बारिश का दौर तीन-साढे घंटे तक चलता रहा। जिससे तवा नदी का जलस्तर बढ़ गया और सतपुड़ा जलाशय के पांच गेट खोलकर पानी की लेवल को मेंटेन किया गया। इसके अलावा सारनी नगरीय निकाय के नदी-नाले इस दौरान लबालब भर गए और पान पर आने लगे। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को लगातार दो-तीन घंटे हुई झमाझम बारिश से सतपुड़ा जलाशय के पहले दो गेट एवं उसके पश्चात तीन गेट खोलकर पानी का लेवल मेंटेन किया गया। जिसमें की पांच गेट दो-दो फीट की ऊंचाई पर खोलकर तवा नदी से प्रति सेकंड 8200 पानी को छोड़ा गया। ज्ञात हो कि सतपुड़ा जलाशय की कुल क्षमता 1433 फीट है, जिसमें रविवार को हुई बरसात के बाद 7 जुलाई तक 1429.50 फीट पानी का लेवल मेंटेन किया जाना है। जिसे सितंबर माह में मेंटेन किया जाएगा। बताया जाता है कि रविवार को दो-तीन घंटे हुई लगातार बारिश से जलाशय में तेजी से पानी की बाढ़ आ गई और इसके पश्चात पानी के लेवल को मेंटेन करने हेतु पहले 1-1 करके कर तीन गेट 1-1 फीट की ऊंचाई पर खोले गए। जिसके पश्चात जलाशय में पानी के जलस्तर बढ़ने पर गेटों की संख्या बढ़कर 5 हो गई। जब पांच गेट खुलने के पश्चात भी जलस्तर का लेवल मेंटेन नहीं हुआ तो पांचो गेट के ऊंचाई को एक-एक सीट से बढ़ाकर एक साथ दो-दो फीट कर किया गया। वही सतपुड़ा जलाशय के पांच गेट खोलने से शिवनपाठ एवं नांदिया घाट के रपटे पर बाढ़ जैसे हालात हो गए जिसके पश्चात दोनों रपटों पर पुलिस को सुरक्षा हेतु तैनात किया गया।
3 घंटे हुई क्षेत्र में झमाझम बारिश, सतपुड़ा जलाशय के पांच गेट खुले
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours