सारनी। फरियादी जगदीश उईके पिता बस्तीराम उईके उम्र 35 साल निवासी नसीराबाद थाना चिचोली ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि दोस्त साजन विश्वकर्मा से मिलने सारणी आया था करीब सुबह 10.30 बजे छोटा मठारदेव के पास ईटाभट्टा सारणी मे खडा था की तभी एक सफेद रंग की मारुति सुजूकी XL-6 कार क्रं. MP11CC6824 मे 04 अज्ञात लोग आये और फरियादी को मारपीट कर जबरदस्ती कार मे बैठाकर जंगल मे ले गये और फरियादी को डरा धमाकर फोन के माध्यम से 40000 रूपये डलवाये एवं 10000 रूपये एटीएम से निकलवाये और फरियादी जगदीश उइके को जंगल मे छोडकर भाग गये । रिपोर्ट पर अपराध क्र.172/26 धारा 308(5),140(2),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस की टीम ने प्रकरण की गहन जांच प्रारंभ की। प्रकरण मे विवेचना के दौरान सारणी पुलिस ने पंकज खातरकर पिता सुंदरलाल खातरकर उम्र 28 साल निवासी बांसवाडी दुधावानी थाना रानीपुर मोनू रजक पिता मूलचंद रजक उम्र 27 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी जिला गुना यश पिता प्रेमानंद रननवरे उम्र 20 साल निवासी हनुमान नगर यवतमाल जिला पुरुषी महाराष्ट्र ओमप्रकाश पिता जगदीश भोरबंशी उम्र 30 साल निवासी देशावाडी थाना शाहपुर चारो आरोपिया को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया । आरोपीगणो के 35000 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन मारुति सुजूकी XL-6 कार क्रं. MP11CC6824 को जप्त किया गया । उनके पास से जप्त सम्पत्ती 35000 रूपये नगद एवं मारुति सुजूकी XL-6 कार क्रं. MP11CC6824 इसप्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी:थाना प्रभारी: निरी.जयपाल इनवाती उप निरीक्षक प्रीति पालेवार प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके,आरक्षक मोहित भाटी,जितेद्र मोरे,बलराम राजपूत(साईबर सेल) की भूमिका सराहनिय रही!
सारणी पुलिस ने अपहरण कर लूट करने वाले 04 आरोपीयो को 12 घंटे मे किया गिरफ्तार
+ There are no comments
Add yours