घोड़ाड़ोगरी। आंगनबाड़ी केंद्र ओझाडाना पर राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण आहार सप्ताह का आयोजन किया गया। राष्टीय पोषण आहार माह 1 सितंबर से 30 सितम्बर तक सभी केन्द्रो पर मनाया जा रहा है इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता/ सहायिका द्वारा केंद्र के सभी 2 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चो की माताओ को बताया गया कि अपने बच्चों को विभिन्न प्रकार के आहार दे जैसे – मिश्रित अनाज का दलिया, मूग दाल चीला, सूजीउपमा, दूध , मौसमी फल एवं सब्जियां देने के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है। तृतीय सप्ताह में आंगनवाड़ी केंद्र ओझाडाना में रंगोली एवं पोषण प्रदर्शनी लगा कर माताओ को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री के द्वारा बच्चों को पोष्टिक आहार बनाकर खिलाने के बारे मे परामर्श दिया गया 2 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चो को कैसा और कितनी मात्रा में आहार देना चाहिए, भोजन को पोष्टिक कैसे बनाया जाय एवं प्रति माह बच्चों का वजन करा कर बच्चे की बृद्धि निगरानी करना चाहिए इसके बारे में पर्यवेक्षक अनामिका छारी द्वारा बताया गया। कार्यक्रम में ANM संगीता केवड़े द्वारा गर्भवती महिला एवं बच्चो को लगाए जाने वाले सम्पूर्ण टीकाकरण की जानकारी दी एवं आयरन गोलियों के सेवन के बारे में बताया गया साथ ही कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मुंह पर मास्क का प्रयोग करने की, हाथों पर सैनिटाइजर लगाने और बार बार हाथ धोने की एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी गई कार्यक्रम में शामिल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बसन्ती इवने,अर्चना सावंत, रेखा झारवड़े,रेखा नागले,सहायिका निर्मला और बच्चो की माताएं उपस्तित रही।
आंगनबाड़ी केंद्र ओझाडाना द्वारा पोषण आहार सप्ताह का आयोजन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours