सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के कार्यपालन अभियंता (सिविल) एक में कार्यरत प्रभाकर देशमुख सिविल परिचारक का आकस्मिक निधन विगत दिनों भोपाल में हुआ। स्व सुरक्षा निधि समिति सारनी द्वारा उनकी पत्नी सुनीता देशमुख को आर्थिक सहायता के रूप में रुपये साठ हजार का चेक भुगतान पत्र कंपनी के आवास सुपर ई 533 पर जाकर दिया। स्व सुरक्षा समिति के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि समिति का उद्देश्य नियमित सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहायता देना है। इसी के साथ सवाई राव खंडागरे सयंत्र सहायक एक अधीक्षण अभियंता विद्युत परीक्षण एवं उपकरण 2×600 मेगावाट सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोगलिया जिला खंडवा में कार्यरत थे उनकी पत्नी नीलू खंडागरे के बचत खाते में राशि स्थानान्तरित की गई है । कंपनी केडर के नियमित कर्मचारी अधिकारी भी स्व सुरक्षा निधि समिति के सदस्य बन सकते हैं। समिति के नियमित सदस्य जो सेवानिवृत्त/स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होते हैं, उन्हें भी सहयोग राशि के साथ ही स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता विद्युत परीक्षण एवं उपकरण चार से जितेन्द्र वर्मा, अमित सल्लाम उपस्थित थे।
समिति द्वारा आश्रित परिवार को दी आर्थिक सहायता
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours