ग्रामीण मंडल सारनी ने मोक्ष धाम में स्वच्छता अभियान चलाकर किया सेवा सप्ताह का शुभारंभ

सारनी। केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला अध्यक्ष आदित्य बाब्ला शुक्ला क्षेत्रीय सांसद दुर्गा दास उइके आमला क्षेत्र के यशस्वी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी ग्रामीण ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का आवाहन किया था। जिस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी ग्रामीण ने ग्राम छुरी के मोक्ष धाम पर स्वच्छता अभियान चलाया। सारणी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मौरे ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्म दिवस 17 सितंबर को है प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसे 14 सितंबर से 20 सितंबर तक बनाया जाएगा। सेवा सप्ताह के प्रथम दिन ग्राम छुरी के मोक्ष धाम पर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। मोक्ष धाम पर गंदगी एवं कचरा की सफाई की गई इसी तरह सेवा सप्ताह के सातो दिवस सारणी मंडल ग्रामीण द्वारा सेवा दिवस मनाया जायेगा ।जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क और सैनिटाइजर का वितरण,वृक्षारोपण , सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान ,वृद्ध आश्रम में भोजन ,गरीब बस्ती में भोजन के पैकेट वितरण के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा । छुरी मोक्ष धाम में स्वच्छता अभियान चलाने वालों में प्रमुख रूप से ग्रामीण नेता फूलचंद यादव, दीपक पटेल रुपेश सिनौटिया, राकेश साहू ,राकेश वर्मा, प्रमोद चौरे ,रामभरोस,राजू सिनोटिया, सत्येंद्र, बंटी सिसोदिया, रवि शिकले एवं अन्य ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours