जिला विकास समन्वय एवं जिला निगरानी समिति दिशा बैठक में उठा ओवरब्रिज के खस्ताहाल बायपास सड़क का मुद्दा

Estimated read time 0 min read
  • पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने कहा धूल से जनता हो रही परेशान आवागमन में हो रही खासे परेशानी
  • कलेक्टर ने जल्द ही सीसी रोड के निर्माण कार्य प्रारंभ करने के दिए निर्देश

सारनी। ज़िला कलेक्टर कार्यालय बैतूल में जिला विकास समन्वय एवं जिला निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने घोड़ाडोंगरी के निर्माणधीन ओवर ब्रिज बायपास में सड़क निर्माण जल्द प्रारंभ करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जिस पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके और कलेक्टर ने संबंधित विभाग को त्वरित निर्देशित कर जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने के आदेश दिए।
विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस बायपास सड़क में सीसी रोड सड़क का निर्माण जल्द प्रारंभ कर दिया जाएगा
पूर्व संसदीय सचिव की मांग पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद बैतूल श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि जनता के हित के कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है तथा जहां भी समस्याएं आ रही हैं, उनका विभागीय समन्वय से स्थायी समाधान जल्द किया किया जाए।
जिससे जनता को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े बैठक में विधायक भैंसदेही महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे,पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, वनमंडलाधिकारी नवीन गर्ग, वनमंडलाधिकारी अरिहंत कोचर सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours