सारनी में जन कल्याणकारी योजनाओं का शिविर आज

सारनी। मध्याप्रदेश शासन के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु निकाय स्तर पर 12 जून से 18 जून 2026 तक विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके तहत नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में सारनी के 1 से 13 वार्डों के लिए 12 जून को शिवाजी प्रांगण में आयोजित होगा। वही 15 जून को फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में वार्ड 14 से 29 के लिए शिवर होंगे। वार्ड 30 से 36 के लिए जैरी चौक शोभापुर में शिविर का आयोजन होगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours