पशुओं को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने वालो पर कार्यवाही करने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

आमला। उत्तिष्ट भारत संस्था द्वारा पशुओं के हत्यारों पर कार्यवाही करने एक ज्ञापन तहसीलदार सृष्टि डेहरिया को सौंपा । ज्ञात हो कि आमला के नजदीकी ग्राम हसलपुर में विगत मंगलवार 8 सितम्बर की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पशुओं को जहरीला पदार्थ खिला दिया गया था, जिससे बड़ी संख्या में पशुओं की मौत हो गई।
प्रतिभा राजपूत ने कहा कि उक्त असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार किया जाए,हिन्दू समाज में  गौवंश की पूजा की जाती हैं, ऐसा अमानवीय कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जा सकता ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटना को अंजाम न दे सके।
ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से जिला अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा राजपूत, आराधना मालवी जिला मंत्री, ओकेश नाईक, लक्ष्मण चौकीकर,वर्षा वागद्रे मंत्री, नीता पचलनिया, अनिता चौहान, रजनी चौहान, ऋतु सोनपुरे अध्यक्ष, आदि उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours