
घोड़ाडोंगरी। ब्लॉक में सोमवार से 15 वर्ष से अधिक के बच्चे को कोरोना के बचाव के लिए वैक्सीन लाने का कार्य शुरू किया गया। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में 53 स्कूलों में विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया एनसीसी की छात्राओं ने कैंप की व्यवस्थाओं की बागडोर को संभाले में अहम भूमिका निभाई घोड़ाडोंगरी की प्रभारी बीएमओ डॉ कविता कोरी में स्कूलों का निरीक्षण कर शिविर की व्यवस्था देखी। प्रभारी बीएमओ डॉ कविता कोरी ने मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी एवं कन्या सेकेंडरी स्कूल घोड़ाडोंगरी का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया। कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य विवेक तिवारी ने बताया कि कन्या स्कूल में 250 छात्राओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बीपीएम प्रकाश मकोड़े ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक के छात्र छात्राओं के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी ब्लॉक के 53 स्थानों पर विशेष टीम तैयार कर वैक्सीनेशन कार्य किया गया लगभग 10,000 से अधिक छात्र छात्राओं को सोमवार को वैक्सीनेट किया गया उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि सत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को वैक्सीनेट किया जाए जिसके लिए कैंपों का आयोजन लगातार होता रहेगा।
+ There are no comments
Add yours