बैतूल में मिला दक्षिण भारत का ‘बैम्बू पिट वाइपर’; महिला ने झाड़ियों में बैठे सांप को बेल समझकर खींचा, काटने पर अस्पताल में भर्ती

Estimated read time 1 min read

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल की दीपिका नरवरिया घर के गार्डन में सफाई कर रही थी। गार्डन में उन्हें पतली सी बेल दिखी। इसे पकड़कर जैसे ही उन्होंने खींचा, किसी चीज ने तेजी से उनके हाथ में काटा। देखा तो यह हरा सांप था। दीपिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह ठीक हैं। दरअसल, हरी और खूबसूरत बेल की तरह दिखने वाला यह सांप बैम्बू पिट वाइपर है। इसे ग्रास स्नेक भी कहा जाता है। उधर, सूचना के बाद सांप को स्नैक कैचर शेख जमाल ने रेस्क्यू किया। जमाल का कहना है कि वह खुद इस सांप को यहां देखकर हैरान हैं। 70 साल से उनके पिता सांप पकड़ रहे हैं और वह खुद 30 साल से सांपों को रेस्क्यू कर रहे हैं। ऐसा सांप अपने जीवन में पहली बार पकड़ा है। गर्ल्स कॉलेज के पीछे PWD क्वार्टर से रेस्क्यू इस सांप को अब कहां छोड़ा जाए, इसे लेकर अभी असमंजस है। जमाल का कहना है कि वन विभाग को खबर कर दी है। चूंकि, सांप हमारे यहां के परिवेश का नहीं है। ऐसे में इसे कहां छोड़ा जाए, इस पर गौर कर रहे हैं।

जहरीला नहीं होता सांप
पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मृदुला सिन्हा के मुताबिक यह सांप जहरीला नहीं होता। आमतौर पर यह दक्षिण और उत्तर पूर्व भारत में मिलता है। मेंढक-चूहे इनकी खुराक होती है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours