रानीपुर। बैतूल हरदा के लोकप्रिय सांसद आज रानीपुर धान खरीदी केंद्र पर औचक निरीक्षण पर पहुंचे वहां उपस्थित किसानों से उनकी समस्याओं से रूबरू होकर शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। रानीपुर के भूतपूर्व जनपद सदस्य शंकर लाल राठौर ने हाई स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए नवीन भवन में हाई स्कूल को संचालित करने की मांग की जिससे ठंड में होने वाली परेशानियों से बच्चे बस सके। केंद्र पर उपस्थित ग्रामीणों ने उनका वाली से रानीपुर पहुंच मार्ग और नदी पर पुलिया बनाने की मांग की ग्रामीण श्याम यादव ने बताया कि कि हर कार्य के लिए उन्हें रानीपुर आना पड़ता है और अनका वाड़ी से रानीपुर की दूरी महज 2 किलोमीटर है वहीं उन्हें मेरा लगाकर 18 से 20 किलोमीटर का सफर तय कर कर रानीपुर पहुंचना पड़ता है यदि इस मार्ग पर पुलिया और सड़क निर्माण कार्य हो जाए तो काफी हद तक ग्रामीणों की समस्या हल हो जाएगी ग्रामीणों ने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या बच्चों को स्कूल आने जाने में होती है बारिश दिनों में नदी में पानी भर जाने के कारण घंटों नदी किनारे बैठकर बच्चों को नदी उतरने का इंतजार करना पड़ता है वहीं उपस्थित ग्रामीण हरिकेश चौरे हेमराज पटेल राजकुमार पटेल आदि ने ने खाद की समस्यासे अवगत कराते हुए सांसद से कहा कि खाद नगद वितरण की अनुमति दिलाई जाए जिससे गरीब तबके के किसानों को भी खाद आसानी से उपलब्ध हो सके वहीं उपस्थित अरविंद साहू देवेंद्र मालवीय ने धान खरीदी केंद्र पर बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाने के कारण सुखा हुआ अनाज खराब होने की कगार पर पहुंच जाता है जिसको लेकर धान खरीदी केंद्र पर सीमेंटकंक्रीट करने की मांग भी की गई साथी रानीपुर या आम डाना में सब स्टेशन स्थापित करने की बात भी कही इसके पश्चात उन्होंने जुआड़ी खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री अधोसंरचना तृतीय फेस अंतर्गत नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में विभिन्न वार्डों में 75लाख रुपए की सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया इस दौरान उनके साथ घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष राजेश महतो पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईकेपूर्व विधायक गीता उई के राजेंद्र मालवीय मारुति राव सोना रे दीपक उईके शंकर लाल राठौर अरविंद साहू देवेंद्र मालवीय विजय लाल धुर्वे निलेश बारसे गंगा प्रसाद यादव हरिकेश चौरे राजकुमार पटेल आदिभाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए सांसद जानी उनकी समस्याएं शीघ्र हल करने का दिया आश्वासन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours