सारनी। पाथाखेड़ा को पुलिस को चोरियों के मामले में लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस ने एक माह में करीबन 11 बाइक बरामद की है। वही दूसरी तरफ स्क्रेप चोरो से दो लाख से अधिक का लोहा जप्त किया। बताया जाता है कि विगत दिनों इरशाद किराना स्टोर ड्रिलिंग केम्प पाथाखेड़ा से होंडा साइन चोरी की शिकायत मिलने पर अपराध क्रमांक -463/21 धारा-379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।
मोटरसाइकिल चोरों को धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के दिशा निर्देशन में एसडीओपी सारणी महेंद्र सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।
टीम द्वारा संदेही 1.मुकेश उर्फ मुक्कू पिता शंभू भारती निवासी पाथाखेड़ा 2.राहुल पिता महेश डेहरीया निवासी बगडोना से पूछताछ पर बताया कि 3-4 दिन पहले रात 11-12 बजे ईरशाद किराना स्टोर डीलिंग कैम्प से होण्डा साईन मो. सा. MP48MH3864 चोरी की जिसे बगडोना में छुपाकर रखे हैं।
पुलिस द्वारा आरोपियों द्वारा बताए स्थान पर पहुंच कर उक्त मोटरसाइकिल आरोपियों से जप्ती किया गया व आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । आरोपियों द्वारा घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी सबूत के तौर पर जप्त की गई ।
जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
उक्त टीम में प्रभारी अधिकारी सारणी फतेहबहादूर सिंह पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राकेश सरयाम सहायक उप निरीक्षक मुजफ्फर हुसैन प्रधान आरक्षक 165 रामदास आरक्षक 273 गजानंद आरक्षक 355 सोनू सैनिक 20 सुभाष 296 विनोर की भूमिका रही।
बाइक चोर धराए,एक बाइक हुई बरामद
+ There are no comments
Add yours