मोक्षधाम कोठीबाजार में गैस आधारित फ्यूरल सुविधा जल्द शुरू होगी

Estimated read time 0 min read
  • नगरपालिका 48 लाख रूपए खर्च करेगी

बैतूल. मोक्षधाम कोठीबाजार में नगरपालिका करीब 48 लाख रूपए की लागत से एलपीजी गैस पर आधारित फ्यूरल सुविधा प्रारंभ करने जा रही है. नगरपालिका के सब इंजिनियर नागेन्द्र वाग्रदे एवं गुजराज से आए ठेकेदार सुबोध मोरे ने मोक्षधाम समिति के अध्यक्ष राकेश रक्कू शर्मा, अनिल सिंह ठाकुर, प्रमोद शर्मा, प्रमोद सोनी एवं विनोद बिन्नू तिवारी के साथ आज दोपहर में स्थल निरीक्षण कर कार्य को अंतिम रूप दिया. अल्फा एक्यूपमेंट बडोदरा कंपनी के सुबोध मोरे ने बताया कि करीब 1200 स्क्वेयर फीट में बनने वाले भवन में एलपीजी गैस पर आधारित मशीन लगेगी जिसके माध्यम से 750 डिग्री तापमान पर अंतिम संस्कार हो सकेगा. अंतिम संस्कार में एक घंटे का वक्त लगेगा और करीब 20 से 25 किलो एलपीजी गैस खर्च होगी. भवन को बनाने एवं मशीन को लगाने में पांच से छह माह का वक्त लगेगा. उन्होंने बताया कि नगरपालिका तय करेगी की एक अंत्येष्टि पर कितना शुल्क लेना है. मोक्षधाम समिति के अध्यक्ष राकेश रक्कू शर्मा ने एलपीजी गैस प्लांट स्वीकृत करने पर जनप्रतिनिधियो, कलेक्टर एवं नगरपालिका प्रशासक अमरबीन सिंह बैंस एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मोक्षधाम कोठीबाजार में गैस आधारित फ्यूरल प्लांट की जरूरत समय के हिसाब से आवश्यकता थी. इसके लगने से अंत्येष्टि कार्य में लगने वाली लकड़ी के लिए भटकना नही पड़ेगा एवं बारिश में गीली लकड़ी मिलने से होने वाली परेशानी से पूरी तरह से निजात मिल सकेगी.

More From Author

+ There are no comments

Add yours