मवेशियों से भरी गाड़ी को रोका तो तस्करों ने तेजी से दौड़ा की गाड़ी, पीछा कर 5 मवेशियों को मुक्त करवाया

Estimated read time 1 min read

बैतूल। गौवंश तस्करी के लिए तस्कर अब लक्जरी वाहनों तक का इस्तेमाल करने लगे हैं। बुधवार रात एक टाटा क्वाॅलिस काे राेका गया, जिसमें 5 जानवराें काे ठूंसकर भरा गया था। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने वाहन पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया है। हालांकि ड्राइवर सहित अन्य भाग निकले।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय को रात में जानकारी मिली थी कि एक लग्जरी गाड़ी में गोवंश भरकर ले जाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को घेराबंदी की। रात करीब 3 बजे एक क्वाॅलिस मलामझिरी गांव की ओर से आते हुए दिखाई दी। गाड़ी को फोरलेन पर पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वाहन चालक ने तेजी से गाड़ी बढ़ा दी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी का पीछा किया और दनोरा – बड़ोरा फोरलेन के पास गाड़ी को पड़क ली। गाड़ी में 5 मवेशी रस्सियों से बांधे मिले।

More From Author

+ There are no comments

Add yours