जय किसान संस्थान नई दिल्ली एवं ग्राम भारती महिला मंडल के सहयोग से महिलाएं होगी स्वयं अपने उद्योग की मालिक

Estimated read time 1 min read

सारनी। महिलाओं को स्थानीय स्तर पर जय किसान संस्थान नई दिल्ली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान कर ग्राम स्तर पर ही मिलेगा रोजगार स्वरोजगार। जानकारी देते हुए ग्राम भारती महिला मंडल की संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने बताया कि ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कालोनी जिला बैतूल का विगत 35 वर्षों से सपना था कि क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर प्रदान करें तथा क्षेत्र के कृषकों को फसलों एवं धान्य का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। इस परियोजनार्तगत दो प्रकार के स्कील डेवलपमेन्ट कार्यक्रम को चलाया जाएगा। जिसमें महिला समूह बनाकर दुग्ध व्यवसाय (डेरी एवं पशु पालन)। महिला समूह बनाकर आधुनिक खेती (महिला किसान सशक्तिकरण) शामिल हैं। संस्थाध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि इस परियोजनार्तगत कार्यक्रम से जुड़ने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि 3 माह की होगी ग्राम स्तर पर रोजगार कलेक्शन सेन्टर पर सामग्री एकत्र होगी। गांव में कलेक्शन सेन्टर होगा। सभी गांवों से सामग्री एकत्र कर कलस्टर पर पहुंचाई जाएगी। जय किसान संस्थान के माध्यम से प्रत्येक महिला को 25000/- की स्वरोजगार राशि लोन स्वरूप दी जाएगी। सुरक्षा निधी के रूप में बीमा कवर लेना होगा। लोन की राशि का 90 दिन का सायकल हैं, 90 दिन के उपरांत महिलाएं फसल बेचकर लाभांवित होगी और पुनः लोन के लिए पात्र होगी। संस्थाध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने बताया की इस परीयोजनांतर्गत प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा मिलेगा जिसमें एक कलस्टर पर 25 ग्रामों में 2500 महिलाओं को व्यवसाय एवं 250 महिलाओं को रोजगार का प्रयोजन हैं। गांव के सारे किसान गांव में ही फसल बेच सकते हैं और अपनी फसल को प्रोसेस एवं पैकेज करवाकर अधिक मूल्य पर बेचकर लाभांवित हो पाएंगे। सामान्य रूप से देखा जाए तो प्रति महिला 25000/- (एडवांस) समूह में 10 महिलाओं को लोन दिया जाएगा एवं इनमें स्थानीय स्तर की सामग्री खरीदी जाएगी। सामग्री सिर्फ पंजीकृत समूह एवं पंजीकृत किसानों महिलाओं से ही खरीदी जाएगी एवं जो महिलाएं काम करने की इच्छुक होगी उन्हें रोजगार दिया जाएगा। फसल, दूध खरीदी के उपरांत उद्योग फेक्ट्रीयां एवं डेहरी उद्योग वृहद स्तर पर लगाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के जो समूह या किसान लाभ लेना चाहते है। वे संस्था कार्यालय ग्राम भारती महिला मंडल एम. क्यू. 333 शोभापुर कालोनी जिला बैतूल (म.प्र.) एवं मोबाइल नम्बर 7692948770, 7067795925 समय सुबह 9 बजे से 1 बजे, दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक संपर्क कर सकते है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours