पत्रकार उत्तम मालवीय की बिटिया निकिता ने उत्तीर्ण की एनडीए परीक्षा

Estimated read time 0 min read
  • देश भर से इस परीक्षा में किस्मत आजमाने के लिए बैठे थे 6 लाख से अधिक विद्यार्थी
  • 8 हजार मेधावी विद्यार्थियों को साक्षात्मकार के लिए किया गया है चयनित
  • मेधावी निकिता ने कक्षा 12 वीं में 95 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण की थी परीक्षा  
  • निकिता मालवीय की इस उपलब्धि पर उन्होंने बधाईयां देने लगा लोगों का तांता 

बैतूल। जिले के वरिष्ठ पत्रकार उत्तम मालवीय की मेधावी बिटिया एवं  श्री बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज बैतूल में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा निकिता मालवीय ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की लिखित परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर ली है। प्रतिभावान बिटिया निकिता ने इसी वर्ष आरडी पब्लिक स्कूल से कक्षा 12 वीं की परीक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में 5 लाख, 75 हजार से अधिक अभ्यर्थी देश भर से शामिल हुए थे। इनमें से लगभग 8000 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। इस उपलब्धि पर निकिता को परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए आगामी साक्षात्कार के लिए शुभकामनाएं दी है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours