चिचोली क्षेत्र से रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 वाहन किए जप्त

Estimated read time 1 min read

बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खनिज विभाग बैतूल द्वारा 28 मई को खनिज अमले के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सहायक खनि अधिकारी बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ चिचोली क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिरापाटला के पास से खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन ट्रैक्टर-ट्राली  क्रमांक  एमपी 48 जेडई 7147 एवं एमपी 48 ए 9847 को जप्त कर वन परिक्षेत्र गवासेन रेंज की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। मौके पर वाहन चालक द्वारा बताया गया कि वह वाहन मालिकों के कहने पर ग्राम धामन्या से लाई गई रेत को भरकर ग्राम राजा बरारी विक्रय करने के लिए ले जा रहा था, जिसके संबंध में उसके पास कोई ईटीपी/अभिवहन पारपत्र नहीं है। उपरोक्त अवैध परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर प्रकरणों को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours