संस्कार, सफलता और मुस्कान की पाठशाला बना ब्रह्मकुमारीज समर कैंप

Estimated read time 1 min read

बैतूल। ब्रह्मकुमारीज के भाग्य विधाता भवन, बैतूल में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय समर कैंप उत्साह एवं उमंग के साथ जारी है। इस संस्कारमय शिविर में लगभग 70 बच्चे सहभागिता कर रहे हैं। सेवा केंद्र प्रभारी बीके मंजू दीदी ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन एवं सकारात्मक जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया है। पांच दिनों तक बच्चे यहां रहकर राजयोग मेडिटेशन, व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा, सकारात्मक चिंतन, रचनात्मक गतिविधियों, प्रेरणादायी खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने की कला सीख रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों को आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता एवं एकाग्रता जैसे गुणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। साथ ही बच्चों को तनाव मुक्त एवं खुशहाल जीवन जीने के लिए आध्यात्मिक मूल्यों से भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। समर कैंप का वातावरण आनंद, अनुशासन एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दे रहा है। विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बच्चे सीखने के साथ-साथ आत्मिक शांति, खुशी एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव भी कर रहे हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours