

आमला। ब्लॉक के ग्राम खेड़ली बाजार मे नि: शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भोपाल सहित बैतूल के डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। विजन नर्सिंग कॉलेज ग्रुप के चेयरमैन व आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर द्वारा ग्राम पंचायत खेड़ी बाजार के पंचायत भवन मैं रविवार को कैंसर जांच के लिए विशाल शिविर लगाया जिसमें कैंसर के 20 लोगों की जांच की गई साथ ही 400 लोगों की सामान्य जांच हुई जांच के लिए पहुंचे। शिविर में 20 लोगों में कैंसर के लक्षण पाए गए हैं। इसके लिए जांच शिविर में बैठे डॉक्टरों की टीम में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल ( भोपाल ) और उनकी टीम द्वारा जांच की गई ।
भोपाल वह बैतूल जिले से रोग विशेषज्ञ द्वारा शिविर में क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र की जनता की जांच व उपचार किया गया तथा नि: शुल्क दवाइयां बांटी गई डॉक्टर नितेश चौकीकर डॉक्टर मनोज बखडे डॉक्टर चंद्रशेखर नागले व उनकी टीम द्वारा अन्य मरीजों की नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाई ।
कार्यक्रम में सर्व श्री यदुराज रघुवंशी , जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ,रामकिशोर देशमुख ,पवन सिंह सरपंच ,अतुल परखे , योगेश रघुवंशी ,राजेश चौकीकर , कमलेश पाल , ईश्वरदास सावले आदि गणमान्य दीपक साहू , अशोक साहू , ललित साहू पाटनकर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
+ There are no comments
Add yours