• विसर्जन की समय-सीमा को लेकर असमंजस,डीजे संचालकों ने रखी समस्याएं पंडाल,यातायात,सुरक्षा और ध्वनि नियंत्रण पर प्रशासन की सख्ती

सारनी। आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को थाना सारनी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका परिषद सारनी के 36 वार्डों सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, धार्मिक संगठनों और पत्रकारों की मौजूदगी में कानून-व्यवस्था से लेकर विसर्जन व्यवस्था तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में डीजे संचालकों ने भी अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।बैठक में विसर्जन की तारीख और समय-सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति भी सामने आई। एसडीएम प्रपंच ने गणेश पंडालों की स्थिति,बड़ी प्रतिमाओं की संख्या और विसर्जन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि विसर्जन स्थल पर पर्याप्त रोशनी,साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
एसडीएम प्रपंच ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाए। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कानून-व्यवस्था भी बनी रहे।सारनी एसडीओपी प्रियंका करचाम और थाना प्रभारी जयपाल इवनाती ने सुरक्षा को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें,दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करें तथा बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर से सुरक्षित दूरी पर ही पंडाल स्थापित किए जाएं। मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित न हो,इसका भी विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर भी प्रशासन ने निर्धारित समय-सीमा और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान भी शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई।बैठक में एसडीएम प्रपंच,एसडीओपी प्रियंका करचाम,नायब तहसीलदार अजहर खान, जयपाल इवनाती, नपा राजस्व निरीक्षक हितेश शाक्य, अंजुमन कमेटी सचिव अब्दुल रहमान खान,आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सोनी,विधायक प्रतिनिधि जीपी सिंह,मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत,महामंत्री विनय मदने सहित जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।थाना प्रभारी जयपाल इवनाती ने कहा कि गणेश उत्सव आस्था और भाईचारे का पर्व है। सभी के सहयोग से इसे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *