• ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल बगडोना में शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को कंप्यूटर और एआई का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षर बनने के लिए किया प्रेरित

सारनी। बदलते डिजिटल दौर में विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में शिक्षा संजीवनी मिशन के तहत ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल बगडोना में विशेष पहल की गई। कलेक्टर द्वारा संचालित डिजिटल साक्षर मिशन के अंतर्गत शासकीय विद्यालय बगडोना के विद्यार्थियों को ऑक्सफोर्ड स्कूल के आधुनिक कंप्यूटर कक्ष में आमंत्रित कर कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के बदलते स्वरूप,कंप्यूटर के उपयोग और एआई की संभावनाओं से परिचित कराया गया। साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि वे डिजिटल साक्षरता हासिल कर आधुनिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ें और अपने ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से समाज के विकास में योगदान दें।संस्था प्राचार्य मनी सुब्रमण्यम ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए ज्ञान अर्जित करने की कोई सीमा नहीं है। शासकीय विद्यालय के विद्यार्थी जब भी चाहें,विद्यालय आकर आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को नई सोच और आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है।प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में इस तरह के शैक्षणिक एवं तकनीकी कार्यक्रम पूर्व में भी आयोजित किए जा चुके हैं और भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। शिक्षा संजीवनी मिशन से जुड़ने के इच्छुक विद्यार्थी निःशुल्क इस पहल का लाभ उठा सकेंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *