सारनी में हुआ “नाट्य संस्था” का शुभारंभ

Estimated read time 1 min read

सारनी। अगर आप रंगमंच एवम अभिनय के क्षेत्र में रूचि रखते है, या भविष्य में इसे कैरियर के रूप में देखतें है, तो आप अपने अभिनय कौशल को बेहतर तराश सकते है, “रंग संस्कृति नाट्य संस्थान के साथ। यह हमारे शहर के कलाकारों एवम नई प्रतिभाओं लिए हर्ष की बात है कि अब उन्हें एक्टिंग जैसी विधा को सीखने के लिए शहर से बाहर अन्य बड़े शहर या महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं है, वे अपनी शुरुआत रंग संस्कृति नाट्य संस्था से जुड़कर कर सकते हैं, और अपने अभिनय कौशल को दुनिया के सामने रंगमंच के माध्यम से ला सकते हैं ! एवं भविष्य में फिल्म इंडस्ट्री आदि में भी अपना करियर बना सकते हैं । इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए रंग संस्कृति नाट्य संस्थान की स्थापना नाटककार श्री बालकराम यादव जी और फ़िल्म लेखक-निर्देशक रविराजवीर भारती द्वारा की गई है।
संस्था का शुभारंभ 25 अप्रैल 2026 को माँ सरस्वती की पूजा वंदना के साथ शहर के वार्ड क्र. 34, रानी दुर्गावती वार्ड, शोभापुर कॉलोनी में किया है । जिसमें शहर के दिग्गज कलाकार शघनश्याम मालवीय, महेंद्र सिंह ठाकुर, सिंगर एवं अभिनेता निराकार सागर, देव सोनी आदि गणमान्य लोग एवं कलाकार सम्मिलित हुए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours