- प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक में 66 बिंदुओं पर चर्चा, सभी प्रस्तावों पर बनी सहमति
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में मंगलवार 16 जून 2026 को प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तय एजेंडे अनुसार विभिन्न 66 बिंदुओं पर चर्चा की गई। पीआईसी ने सभी पर सहमति व्यक्त की। पीआईसी सदस्यों ने प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक अध्यक्ष कक्ष में सायं 4.30 बजे प्रारंभ हुई। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, सभापतिगण दशरथ सिंह जाट, गणेश महस्की, भावना बंडू माकोड़े, बेबी ठाकुर, रोशनी झपाटे , संगीता धुर्वे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की निविदा दरों को मजूरी दी गई। बैठक में वित्तीय वर्ष हेतु निर्माण सामग्रीयां मूरम, स्टोन आदि की दर, ठोस अपशिष्ठ सामग्री विक्रय दर, श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव महाराज के समीप में बने मंगल भवन में प्रथम तल पर निर्मित फॉल सिलिंग एवं अन्य विविध सामग्रीयां क्रय करने, स्वच्छता शाखा में लगने वाले आवष्यक कीटनाशक सामग्री क्रय, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत आई.ई.सी. गतिविधिया संचालन कार्य की वार्षिक दर, सामन्य प्रशासन स्टोर के विविध सामग्रीयों दर पर विचार, एक पेड़ मों के नाम एवं अमृत हरित महाअभियान 2026 के तहत चिन्हित क्षेत्रों में वृक्षारोपण किये जाने हेतु दरों पर विचार किया गया।
लगभग 7.50 करोड़ के निर्माण कार्यों को स्वीकृति
वार्ड क्रं. 1 में विभिन्न स्थलों पर सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रं. 2, से 13 तक में पेवर ब्लॉक फिक्सिंग कार्य, वार्ड क्रं. 13 में सार्वजनिक मंच के कार्य, वार्ड क्र. 14-15 में विभिन्न स्थलों पर सी. सी. रिनिवल कोट, वार्ड क्रं. 15 में आर.सी.सी. नाली की निर्माण, वार्ड क्रं. 16, 17, 18, 19 में विभिन्न स्थलों पर पेवर ब्लॉक फिक्सिंग, वार्ड क्रं. 19 में डॉ. झरबड़े से नसीम के घर तक रिनिवल कोट निर्माण कार्य, वार्ड 20 में सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड 21 में प्राईमरी हापड़ के पास मे मंगल भवन निर्माण, वार्ड क्रं. 22 ट्रेचिंग ग्राउण्ड पाथाखेडा में सी.सी. रोड़ निर्माण, वार्ड 23 में सी.सी. रोड़ निर्माण, वार्ड क्रं. 24 में रिनिवल कोट निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 24 में पशु चिकित्सालय के पास रिनिवल कोट निर्माण, वार्ड 25 में सी.सी. रोड़ एवं सांस्कृतिक मंच के पास में पेवर ब्लाक फिक्सिंग कार्य, वार्ड 25 में आर. सी.सी. नाली निर्माण, वार्ड 26 में सी.सी. रोड तक रिनिवल कोट निर्माण कार्य एवं नागदेव मंदिर के पास पेवर ब्लाक फिक्सिंग, वार्ड क्र. 27 में टैगोर क्लब के पीछे से नागदेव मंदिर तक एवं विभिन्न स्थानों पर सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड क्र. 28 में बिजली आफिस के पास से बिटी रोड रिनिवल कोट, वार्ड क्रं. 28 में काली मंदिर पी. के. 1 माईन्स पास तक सी.सी. रिनिवल कोट, वार्ड क्र. 29 में अयप्पा मंदिर के सामने रोड किनारे एवं विभिन्न स्थानों पर पेवर ब्लाक फिक्सिंग, वार्ड क्र. 30 में गरीब दास किराना के पीछे से इंद्रजीत के घर तक नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 30 में सी.सी. रिनिवल कोट निर्माण, वार्ड क्र. 31 में जेरी चौक ग्राउण्ड के पास से बिटी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र.32 में पेवर ब्लाक फिक्सिंग कार्य, वार्ड क्र. 32 में सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र.33 में पेवर ब्लाक फिक्सिंग कार्य, वार्ड क्र.33 में पुलिया पर सेप्टी वाल निर्माण कार्य, वार्ड क्र.33 में आर.सी.सी. नाली निर्माण, वार्ड क्र.34 में सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड 35 में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य। पेवर ब्लाक फिक्सिंग कार्य। वार्ड 36 में पेवर ब्लाक फिक्सिंग कार्य, वार्ड 36 में रिनिवल कोट निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई।
+ There are no comments
Add yours