सारनी! पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी प्रिंयका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा क्षेत्र मे हुई चौरी कि घटना में संलिप्त एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं l फरियादी मुकेश पिता धुंधराव सोनारे उम्र 41 साल निवासी शोभापुर कालोनी ने थाना सारणी आकर रिपोर्ट किया कि श्रीराम इंटरप्राइजेस बगडोना के सामने स्थित हनुमान मंदिर हैं जहां पर मैं दर्शन करने जाया करता हूँ हनुमान जी की मुर्ति पर एक चाँदी का मुकूट लगा हुआ था जब मैं दिनाँकहनुमान मंदिर बगडोना गया तो उक्त मुकूट नही दिखा जिसकी चोरी की शंका के आधार पर थाना सारणी मे फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूध्द अप.क्र 198/26 धारा 305(डी) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना में तकनीकि साक्षों के आधार पर आरोपीयों की तलाश करने पर संदिग्ध करण पिता मनोज नामदेव निवासी शाहपुर से पूछताछ किया जिसने बताया कि मैंने अपने एक अपचारी बालक साथी के साथ मिलकर बगडोना स्थित हनुमान मंदिर पर से चाँदी का मुकूट चोरी किया हैं जो मेरे पास रखा हैं । दौराने विवेचना उक्त आरोपी को गिरफ्तारी कर मुकुट बरामद किया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा हैं । आरोपी करण नामदेव से एक चाँदी का मुकूट कीमती 60 हजार रूपयें का जप्त किया गया । प्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारी थाना प्रभारी निरी.जयपाल इनवाती उपनिरीक्षक उनि मनोज उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा सहायक उपनिरीक्षकशिवपाल सिंग इरपाचे आरक्षक मोहित भाटी,मोनू उईके ,देवा धुर्वे,महेश भलावी की सराहनीय भूमिका रही!
सारणी पुलिस ने हनुमान मंदिर से चाँदी का मुकूट चोरी करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार
+ There are no comments
Add yours