सारनी। थाना सारणी क्षेत्रांतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रोहित यादव पिता चन्द्रपाल यादव उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं. 01 पाटाखेडा थाना सारणी द्वारा महिला के साथ जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर छेडछाड कर जान से मारने की धमकी दी गयी। जिस पर थाना सारणी मे रिपोर्ट पर अपराध क्र.194/26 धारा 74, 296(a), 351(2) बीएनएस 3(1)(w)(i), 3(2)(va) एसटीएससी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी रोहित यादव को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस की टीम ने प्रकरण की गहन जांच प्रारंभ की। प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना सारणी पुलिस व्दारा आरोपी रोहित यादव को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी: थाना प्रभारी: निरीक्षक जयपाल इनवाती उप निरीक्षक: उनि प्रीति पालेवारआरक्षक: अजय ग्यावंशी, सैनिक राजेश की भूमिका सराहनिय रही!
+ There are no comments
Add yours