गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सारनी के जय स्तंभ चौक पर छबील लगाकर चने एवं शरबत का वितरण

Estimated read time 0 min read

सारनी। सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर सारनी के जय स्तंभ चौक गुरुद्वारा सिंग सभा सारनी के द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ छबील लगाकर राहगीरों और आमजन को ठंडा शरबत एवं चने का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सेवा कार्य में भाग लिया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को शीतल शरबत पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया गया।
ज्ञानी वीरेंद्र सिंह जी ने बताया कि सुबह सर्वप्रथम गुरुद्वारे में सुखमनी साहेब जी का पाठ किया गया उसके बाद जय स्तंभ चौक पर प्रसाद तैयार करके अरदास की गई उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस हमें त्याग, तप, सेवा, मानवता और धार्मिक सहिष्णुता की प्रेरणा देता है गुरु साहिब ने सत्य और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे पूरा समाज सदैव श्रद्धा के साथ स्मरण करता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक वर्ष छबील लगाकर लोगों की सेवा की जाती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सेवादारों ने सेवा भावना के साथ शरबत एवं चने का वितरण किया तथा गुरु अर्जुन देव जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित मातृशक्ति उपस्थित थी

More From Author

+ There are no comments

Add yours