सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना में भारी अव्यवस्था – पानी से लेकर भोजन तक के लिए तरसे लोग, दूल्हा-दुल्हन भी रहे वंचित

Estimated read time 1 min read

घोड़ाडोंगरी। नगर के सतपुड़ा ग्राउंड में आयोजित लगभग 200 जोड़ों के सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम में गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आईं। जहां एक ओर आदिवासी परंपराओं एवं गायत्री परिवार के माध्यम से विवाह संपन्न कराए गए, वहीं दूसरी ओर मूलभूत व्यवस्थाओं की कमी ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल लोग पानी और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते नजर आए। स्थिति इतनी खराब रही कि कई दूल्हा-दुल्हन अपनी ही शादी में भोजन तक नहीं कर पाए और खाली पेट ही कार्यक्रम स्थल पर घूमते रहे।
बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में जोड़ों और उनके परिजनों के पहुंचने के बावजूद भोजन और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे मौके पर अफरा-तफरी और असंतोष का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोप लगाया कि आयोजन की तैयारी और प्रबंधन में गंभीर लापरवाही बरती गई। इतने बड़े आयोजन में आवश्यक व्यवस्थाओं का अभाव चिंताजनक है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours