वार्ड 16 के सार्वजनिक कुएं को जल गंगा अभियान के तहत श्रमदान कर किया साफ, रास्ते पर झाडू लगाकर नपाध्यक्ष और पार्षदों ने की सफाई

Estimated read time 1 min read
  • कुए से निकाली काई और कचरा, आस-पास सफाई की, माहेल्ले के लोगों ने भी किया सहयोग

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी ने जल गंगा अभियान के गुरुवार 30 अप्रैल को पाथाखेड़ा के वार्ड 16 स्थित सार्वजनिक कुएं की श्रमदान के माध्यम से सफाई की। नाले से काई, पत्तियां और कचरा निकालने के बाद ब्लिचिंग डालकर साफ किया गया। नगर पालिका द्वारा जल गंगा अभियान के तहत सार्वजनिक जलस्रोतों की सफाई का अभियान सतत जारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं आम नागरिक मिलकर श्रमदान कर रहे हैं। गुरुवार को नपा की टीम वार्ड 16 स्थित सार्वजनिक कुए पर पहुंची। यहां कुए से कचरा निकाला गया। ब्लिचिंग डालकर इसे साफ किया गया। इस कुएं का पानी आवश्यकतानुसार वार्ड में सप्लाई होता है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद गणेश महस्की, भीम बहादुर थापा, कविता राजेश पटैया, प्रवीण सोनी, जीपी सिंह, राजकुमार नागले सहित मोहल्ले के लोग मौजूद थे। सभी ने यहा साफ-सफाई की। नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों ने कुए जाने वाले मार्ग पर झाडू लगाकर सफाई की। उन्होंने कहा कि जल गंगा अभियान एवं स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से फीडबैक देने और अपने आस-पास स्वच्छता रखने का आव्हान किया। इस मौके पर सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, गुरुस्वामी एरूलू के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours