घोड़ाडोंगरी में सामूहिक विवाह समारोह में हादसा

Estimated read time 1 min read
  • बैंड की गाड़ी चढ़ने से दूल्हा ओर उसका भाई घायल

घोड़ाडोंगरी। सामूहिक विवाह/निकाह समारोह की खुशियां उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गईं, जब बैंड-बाजे की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर दूल्हों के ऊपर चढ़ गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुलताई क्षेत्र के बोहन खापा निवासी 25 वर्षीय दूल्हा अनुल सरोदे के पेट के ऊपर से गाड़ी का टायर गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसके कजिन भाई राहुल सरोदे के पैर में फ्रैक्चर हो गया। एक अन्य दूल्हा भी इस हादसे में चोटिल हुआ है।
घायलों को तुरंत घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनुल सरोदे और राहुल सरोदे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब विवाह स्थल पर बैंड-बाजे की गाड़ी भीड़ के बीच से गुजर रही थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। घटना के बाद समारोह स्थल पर हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा इंतजामों की कमी को हादसे की बड़ी वजह बताया है।
फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की मांग उठ रही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours