श्रेया श्रीवास्तव का सुयश

Estimated read time 1 min read

सारनी। वेकोलि मुख्यालय नागपुर द्वारा कोल इंडिया के 46वें  स्थापना दिxवस  01 नवंबर,2020 के अवसर पर डॉ श्रेया श्रीवास्तव को उच्च शिक्षा (बी.डी.एस) के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने पर द्वितीय पुरस्कार एवं ‘रजत पदक’ से सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि डॉ.श्रेया श्रीवास्तव ने NEET PG-2020 के माध्यम से MDS (Orthodontics) कोर्स हेतु सत्र 2020-21  अंतर्गत ‘पीपुल्स कॉलेज अॉफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल’ में प्रवेश प्राप्त किया है तथा  भविष्य में ये एक कुशल ऑर्थोडोनटिक्स सर्ज़न के साथ-साथ चिकित्सा-शिक्षा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के प्रति महत्त्वाकांक्षी हैं।
डॉ श्रेया श्रीवास्तव के पिता श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्र में वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा एवं जनसूचना)  तथा माता श्रीमती रजनी श्रीवास्तव शासकीय कन्या हाईस्कूल शोभापुर कॉलोनी में प्राचार्य हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours