घोड़ाडोंगरी। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी पुलिश ने रात के अंधेरे में गोवंश के कारोबार का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार बासपुर घोड़ाडोंगरी मार्ग पर रात के अंधेरे में गोवंश को अवैध रूप से परिवहन करके महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। घोड़ाडोंगरी पुलिश की रात्रि गश्त के दौरान एक जाइलो वाहन से गोवंश के अवैध कारोबार की सूचना पुलिश को मिली थी । जब पुलिस ने ऐसे संदिग्ध वाहन को देखकर रोकने के लिए कहा तो वाहन चालक ने पुलिस से बचने के लिए वाहन को सड़क से नीचे उतारकर इधर-उधर भागने लगा । पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ा । वाहन में 7 गोवंश भरे हुए थे। जिन्हें घोड़ाडोंगरी पुलिश चौकी लाया गया। पुलिश चौकी प्रभारी रवि शाक्य ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है ।वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बासपुर क्षेत्र से गोवंश लेकर अमरावती जिले के चांदूर बाजार ले जाना वाहन चालक द्वारा बताया गया है। इस अवैध गोरखधंधे का पर्दाफाश करने में घोड़ाडोंगरी पुलिस के चौकी प्रभारी रवि शाक्य, ब्रह्म देव मिश्रा, भजनलाल चौहान,कैलाश हरने, संजेश कुमार एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रात में हो रहा था गोवंश का अवैध गोरखधंधा, घोड़ाडोंगरी पुलिस ने किया पर्दाफाश
+ There are no comments
Add yours