धीमी गति से चल रहा सिविल अस्पताल निर्माण कार्य

Estimated read time 0 min read
  • कंट्रक्शन एजेंसी की कार्य अवधि समाप्त ,ठेकेदार ने मांगी समयावधि

आमला। नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र परिसर में 5 करोड़ 60 लाख की लागत से सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य बैतूल की मिश्रा कंट्रक्शन एजेंसी द्वारा किया जा रहा है । घटिया निर्माण कार्य व गुणवत्ताविहीन सामग्रियों के उपयोग को लेकर पूर्व में भी कई मर्तबा स्वास्थ विभाग के अधिकारियों  सहित नागरिको व जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायते पीआईयू विभाग सहित मुख्यमंत्री सी एम हेल्पलाइन में की गई थी । वही शासन द्वारा अस्पताल भवन का वर्कआर्डर अक्टूबर 2019 में किया गया था जिसके हिसाब से 18 माह निर्माण कार्य पूर्ण करने का समय एजेंसी को दिया गया अप्रैल 2021  में एजेंसी का समय पूर्ण हो चुका है ।जिसके बाद निर्माण एजेंसी ने दिसम्बर तक 8 माह की समयावधि पीआईयू विभाग से ली है ।कंट्रक्शन एजेंसी ने विभाग को बताया कोरोनाकाल सामग्री रखने जगह का अभाव,पुराने अस्पताल के सोलर पैनल नही निकलने जैसी वजह बताई है । नागरिक संतोष ,कमलेश ने बताया अस्पताल के फाउंडेशन निर्माण में घटिया सामग्रियों का उपयोग हुआ जिसकी शिकायते भी की गई कार्यस्थल पर विभाग के कोई अधिकारी उपस्थित नही रहते।जिससे एजेंसी मनमानी कर रही है। कांग्रेस एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष मनीष नागले ने बताया करोड़ो के भवन का निर्माण घटिया तरीके से किया जा रहा है वही निर्माण कछुआ गति से चल रहा जबकि अब तक भवन का निर्माण पूर्ण हो जाना था ।पूर्व पार्षद राकेश धामोड़े ने बताया ठेकेदार द्वारा करोड़ो के निर्माण में लापरवाही की जा रही है जिसका खामियाजा ब्लॉक की जनता को भुगतना पड़ रहा है।सिविल अस्पताल भवन निर्माण हो जाता तो लोगो को उपचार लाभ मिलता। पीआईयू विभाग के एसडीओ जे एस बारस्कर ने बताया निर्माण 40 प्रतिशत हुआ है पूर्व में  लोगो द्वारा गुणवत्ता की कमी और घटिया निर्माण की शिकायतें की थी हमारे द्वारा एजेंसी को हिदायते भी दी गई।

More From Author

+ There are no comments

Add yours