सारनी। जिले के वरिष्ठ पत्रकारों रामकिशोर पवार एवं नन्दकिशोर पवार के पिताजी श्री दयाराम पवार के दुःखद निधन पर विधानसभा सभा चुनाव प्रचार से निर्वत होने के बाद जिले के सांसद श्री दुर्गा दास उइके , पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेस कोषाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, अधिवक्ता नितिन मिश्रा, जिला नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष अतीक पवार, वरिष्ठ अधिवक्ता पत्रकार संजय शुक्ला स्वर्गीय दयाराम पवार सेवानिवृत्त वनपाल को श्रद्धाजलि देने एवं शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। श्री उइके ने इस अवसर पर बीती यादो को ताजा करते हुए बताया कि स्वर्गीय श्री दयाराम पवार के परिवार के संग उनका परिवार भी गायत्री परिवार से जुड़े होने के कारण वे अक्सर उत्तराखंड जाते रहते थे। स्वर्गीय श्री दयाराम पवार के संग उनकी चार धाम की पहली धार्मिक यात्रा आज भी उनके जीवन की अमिट यादो में है। सांसद श्री उइके के अनुसार 18 साल के उनके शिक्षक के रूप में पाथाखेड़ा सारणी के पदस्थापना कार्यकाल के दौरान उन्हें पवार जी के परिवार का भरपूर सहयोग मिला है। इस दौरान दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सांसद पूर्व सांसद जिला भाजपा अध्यक्ष पहुंचे शोकाकुल परिवार
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours