शासकीय महाविद्यालय सारणी में पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण

Estimated read time 1 min read

सारनी। शासकीय महाविद्यालय सारणी में आज मप्र उच्च शिक्षा विभाग के पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत एनएसएस योजना के साप्ताहिक दिवस के अवसर पर  पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा ने की एवं संचालन  महाविद्यालय के एनएसएस छात्र एवं छात्रा इकाई के प्रभारी डॉ रश्मि रजक एवं श्री प्रदीप पंद्राम ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई की और फिर पौधारोपण हेतु उचित स्थान का चयन कर वहां पौधारोपण किया। बच्चों की इन गतिविधियों पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा ने उद्बोधन देते हुए कहा कि विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को केवल पौधारोपण हेतु पौधे ही नहीं लगाना चाहिए बल्कि लगाए हुए पौधों की जीवनभर देखरेख भी  करना चाहिए,उन्हें समय-समय पर पानी और खाद देकर उनकी रक्षा करनी चाहिए,जिससे लगाए हुए पौधे एक बृह्द वृक्ष का रूप ले सकें तभी हमारे इस पौधारोपण कार्य की सफलता एवं महत्ता कारगर हो सकेगी। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की छात्र एवं छात्रा इकाई के प्रभारी डॉ रश्मि रजक एवं श्री प्रदीप पंद्राम ने पौधारोपण महाभियान कार्यक्रम में सहभागिता करने के हेतु महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों की प्रशंसा और धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूगोल विभाग के डॉ. प्रताप सिंह राजपूत,राजनीतिशास्त्र विभाग के डॉ हरीश लोखंडे,समाजशास्त्र विभाग के मनोज कुशवाहा,डॉ अंजना राठौर,क्रीड़ा अधिकारी मनोज नागले,ग्रंथपाल  भीमराव भुरसे एवं महाविद्यालय के समस्त विभागों के शैक्षणिक/अशैक्षणिक स्टाफ जिसमें शिक्षक आर सी गुजरे,वीरेंद्र चौरे, कु़.श्रद्धा वागद्रे,कु.प्रियंका बछले,श्रीसहादेव सूर्यवंशी,श्रीमती अर्चना महाले, डा आजाबराव  खातरकर और डा पारसनाथ बेलै,डा राजेश हनौते,श्रीदिनकर लिखितकर,अनुज हल्दार, लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार,श्रीमती गंगा चौरे, निकिता सोनी , दीपिका सोनी , ज्योति भावरासे, संगीता उघड़े, उत्तम साहू , शाहिद खान, कविता धोटे और  लक्ष्मी नागले सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय एनएसएस इकाई के निम्नलिखित स्वयंसेवक छात्र छात्राओं ने  मैं अपनी भूमिका निभाई एवं कार्यक्रम को संपन्न कराया।
उमेष बछले ,दीना सकोम,अमोलसहने,सोहन उइके,रोहितउईके,आनन्द सिंह,विजयलाल,ब्रोजेन सिकदार,अमनराठौर,पूनम सरकार,निकिता शाक्ले,सलिना परविन,निधि बछले,साक्षी समैया,दीपालीदास,उन्नति उइके,दीप्तीटाकुर।

More From Author

+ There are no comments

Add yours