बैतूल. बैतूल जिले के भीमपुर मे जहां पिछले दिनों भीमपुर इमली ढाना की एक आदिवासी महिला की सब्जी की दुकान हटा देने से प्रारंभ हुए मामूली विवाद पर आदिवासी संगठन जयस एवं गोगपा संगठन के लोगों द्वारा भीमपुर बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने को लेकर ज्ञापन दिया गया था. जिसमें मांग की गई थी कि आदिवासियों के साथ शोषण एवं अत्याचार करने वाले पर कार्यवाही की जाए. उक्त घटना दिनांक 27/02/ 2022 की है, वही आदिवासी संगठन जयस द्वारा 4 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था. कार्यवाही नहीं होने पर आज दिनांक 05/03/2022 को गोगपा एवं जयस संगठन द्वारा भीमपुर में विशाल रूप से प्रदर्शन किया गया. जैसे-जैसे शाम होने लगी भीमपुर में बवाल की स्थिति निर्मित होने लगी संगठन के लोगों द्वारा वाहनों एवं दुकानों में आग लगाना प्रारंभ कर दिया गया, जिस पर पुलिस को आंसू गैस एवं लाठीचार्ज करने पर मजबूर होना पड़ा.
पुलिस बल के साथ नगर रक्षा समिति के सदस्य भी दिखाई दिए, वही बड़ी संख्या में एकत्रित गोगपा एवं जयस संगठन के लोग पुलिस पर हावी हो गए, प्रदर्शनकारियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि इस पूरे बवाल में 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घटना की सूचना लगते ही बैतूल से भारी पुलिस बल को भीमपुर रवाना किया गया. पुलिस के उच्च अधिकारी भी भीमपुर रवाना हो चुके है. पुलिस के उच्चाधिकारियों के भीमपुर पहुंचने के बाद अब स्थिति काबू में बताई जा रही है.
+ There are no comments
Add yours