- सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम



सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 21 में उपचुनाव का मतदान रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। रविवार को हुए उपचुनाव में 54.4 प्रतिशत मतदान होने की वजह से दोनों ही प्रत्याशी के पक्ष के लोग मौन धारण करके मतगणना का अब इंतजार का रहे है।रविवार को ठीक अपने निर्धारित समय से सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम छः बजे तक चलती रही दोपहर 12 बजे तक के 995 में से 377 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जबकि शाम 4 बजे तक 496 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का उपयोग किया था और शाम छः बजे तक 541 मतदाताओं के माध्यम से मतदान स्थल पर पहुंचकर अपना मताधिकार का उपयोग करने में सफलता अर्जित की इस तरह शाम को 6:05 बजे मतगणना स्थल से 54.4 प्रतिशत
मतदान होने की घोषणा करने के बाद मतदान की प्रक्रिया बंद कर दी गई। मतदान का कार्य शासकीय आतिमजाति कल्याण विभाग प्राथमिक शाला पाथाखेड़ा के स्कूल में में किया गया,सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की कोई चूक ना हो इसे ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन के अलावा शाहपुर एसडीएम अनिल सोनी, तहसीलदार अशोक डेहरिया,घोडाडोंगरी जनपद सीईओ प्रवीण इवने,मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम मतदान स्थल पर सुबह से लेकर मतदान तक डटे रहें उच्च अधिकारी और पुलिस के जवानों की नियुक्ति होने की वजह से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का कोई भी बूथ एजेंट किसी भी तरह की धांधली नहीं कर पाया, इस तरह नगर पालिका परिषद सारनी का यह उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से रविवार को संपन्न हो गया है।
बुधवार को होंगे परिणाम की घोषणा
नगर पालिका परिषद सारनी के उपचुनाव के परिणाम बुधवार को नया समाज कल्याण केंद्र सारनी मे किया जाएगा। इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 21 में उपचुनाव के दौरान 995 में से 541 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है इसलिए ईवीएम मशीन केवल एक ही उपयोग किया गया है 9 मार्च को परिणाम की घोषणा आधे घंटे में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
इनका कहना है
इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 21 में उपचुनाव के मतदान रविवार को संपन्न हो गए 995 मतदाताओं की एवज में 541 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है,इस तरह 54.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुआ है।
अनिल सोनी रिटर्निंग अधिकारी एवं शाहपुर एसडीएम
+ There are no comments
Add yours