सारनी। अपनी 5 सूत्रीय मांगो को लेकर मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फ़ॉर पावर एम्प्लाइज एंड इंजीनियर्स ने विस्तार से ऊर्जा मंत्री से सकारात्मक चर्चा की। बैठक में युनाटेड फोरम के प्रदेश संयोजक वीके एस परिहार ने5 सूत्रीय मांगों से ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया गया। मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम के संयोजक सोनू प्रताप पांडे ने बताया कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से यूनाइटेड फोरम के अधिकारियो की चर्चा हुई। यूनाइटेड फोरम की बैठक में 5 बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। सभी बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा रूप से हुई एवं मंत्री द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि जल्द से जल्द इन सभी मुद्दों पर प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं प्रबंधन के साथ मीटिंग कर सभी मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, मीटिंग के दौरान ऊर्जा मंत्री ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को फोन के द्वारा मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम की 5 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया और ऊर्जा सचिव को फोरम के बिंदुओं पर संज्ञान लेते हुए मीटिंग करने के लिए कहां गया।
मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फ़ॉर पावर एम्प्लाइज एंड इंजीनियर्स की ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक भोपाल में संपन्न
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours