- प्रदेश स्तरीय संचालन समिति सदस्य अलकेश आर्य की उपस्थिती में हुई बैठक

बैतूल। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाए जाने वाले संकल्प पत्र के सुझाव हेतू बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में प्रबुद्वजनो की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रो षिक्षा, समाज सेवा, व्यापारी वर्ग, के प्रबुद्वजनो में भाजपा द्वारा बनाए जा रहे संकल्प पत्र हेतू अपने -अपने सुझाव दिए। प्रारंभ में नगरीय निकाय चुनाव हेतू भाजपा की प्रदेष संचालन समिति के सदस्य पूर्व विधायक अलकेष आर्य ने कहा कि भविष्य में प्रदेष के शहरो का समग्र विकास कैसा हो इस पर जनता की मांग अनुसार योजना बनाई जाएगी। इसके लिए सभी जिलो में प्रबुद्वजनो से सुझाव लेकर पार्टी अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी। इसके पूर्व विषय की प्रस्तावना रखते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि जनता की आवाज ही भाजपा की आवाज है। शहरो से जो भी सुझाव आएगें उन्हे सूचीबद्व कर प्रदेष संगठन को प्रेषित किया जाएगा। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पिछले नपा चुनाव में भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था उसी के अनुरूप पांच साल पार्टी की नगरीय निकाय द्वारा काम किया गया। श्री खंडेवाल ने कहा कि भविष्य में भी पार्टी जो भी संकल्प पत्र जनता के सुझावो पर बनाएगी उसी के अनुरूप शहरो का विकास किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, ज्योति धुर्वे, वरिष्ठ नेता रमेष मिश्रा, पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, पार्वती बारस्कर, सुधाकर पंवार विषेषरूप से उपस्थित थे।
बैठक में गायत्री परिवार के मुखिया डा. कैलाष वर्मा ने शहरो में पर्यावरण संरक्षण एवं बोरी बंधान की बात करते हुए शहरो में बाल संस्कार शाला शुरू करने का सुझाव दिया। समाज सेवी एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य सुश्री उषा द्विवेदी ने नगर में ट्रेफिक सिग्नल एवं बाहर से आने वाले बुजुर्गो अनाथो के लिए मानव आश्रय बनाने का सुझाव दिया। प्रोफेसर हेमंत देषपांडे ने शहरो में गौषाला ग्रास शाला वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन ,मंजनू स्कार्ट एवं मोबाईल हेल्प डेस्क पर जोर दिया। वरिष्ठ कर सलाहकार प्रदीप खंडेलवाल ने यातायात व्यवस्था अतिक्रमण ,स्वच्छता पर बात करते हुए भाजपा को धन्यवाद दिया कि पहले बजट पर प्रबुद्वजनो के विचार सुने गए और अब नगरीय निकाय के संकल्प पत्र हेतू आमजन से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे है।
इस बैठक में अतूल शाह ,धर्मेन्द्र महेष्वरी, तरूण वैद्य, संजय शुक्ला, जयदीप रूनवाल, आलोक मालवीय, दीपक अग्रवाल, डा.अरूण जयसिंगपुरे, गजेन्द्र पंवार, प्रकाष धोटे, रमेष धोटे, राकेष त्रिवेदी, रवि माकोडे, अमन पंवार, मनोहर गोहिते ने भी अपने विचार संकल्प पत्र के सुझाव हेतू व्यक्त किए। इसके साथ ही विनय भावसार, कपिल वर्मा, डा.विजय बनकर, निर्गुण देषमुख, योगी खंडेलवाल, सुनील शर्मा, संजय बालापुरे, राजा पंवार ने भी अपने सुझाव दिए। बैठक का संचालन नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार ने एवं आभार पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति ने व्यक्त किया।
+ There are no comments
Add yours