बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर की चालानी कार्यवाही

Estimated read time 0 min read

सारनी। जिला प्रशासन द्वारा जिले में सभी लोगों को माध्यम से मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने हेतु सख्त निर्देश दिए गये है, परंतु इसके बावजुद कई लोग इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे है। जिसको लेकर घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने जिला प्रशासन के निर्देश पर घोड़ाडोंगरी सहित सारनी नगरीय निकाय में कई लोगों के ऊपर चलानी कार्यवाही की। घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सारनी नगरीय निकाय अंतगर्त मास्क नहीं लगाने वालो का काटा 6200 रुपये का चालान काटा गया। तहसीलदार ने बताया कि सड़क पर बिना मास्क लगाए बेवजह घूम रहे लोगों को रोककर उनके चालान काटे गए और उन्हें मास्क लगाकर घर से निकलने की हिदायत दी गई। वही इस दौरान तहसीलदार मोनिका विश्कर्मा ने पटवारी रामलाल कुमरे, पटवारी नाथूराम अम्बुलकर के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर चालानी कार्यवाही की।

More From Author

+ There are no comments

Add yours